Headlines

पंजाब- चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना:तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक, डैम खतरे के निशान से नीचे; मानसून की जल्दी विदाई




पंजाब में आज (17 सितंबर) को सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और रूपनगर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश संभव है। चंडीगढ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं । तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, माना जा रहा है कि इसी महीने मानसून की विदाई हो सकती है।
कल अलर्ट के बाद भी बारिश रिकॉर्ड नहीं मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और रूपनगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कल भी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन किसी भी स्थान पर बारिश नहीं हुई।
इस तरह की बनी मौसम की स्थिति मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून ट्रफ भी सक्रिय है।
बिजली की डिमांड हुई कम कई दिनों के बाद पंजाब में बिजली की मांग 11,221 मेगावाट रही। राज्य में 5,263 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जबकि 5,960 मेगावाट बिजली ड्रॉ की गई। तय शेड्यूल 5,874 मेगावाट था, यानी 86 मेगावाट ज्यादा बिजली ली गई। बिजली की फ्रीक्वेंसी 50.02 हर्ट्ज रही। दोनों डैम खतरे के निशान से संभव भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,644.65 फीट है। इसमें 28,368 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 27,119 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1,371.98 फीट है। इसमें 11,509 क्यूसेक पानी की आवक है और 17,532 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *