Headlines

गोल्डन टेंपल के पास 13-वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:बहला-फुसलाकर होटल लाया मालिक, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज




अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास एक निजी होटल के मालिक पर 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए अमृतसर आई थी। इसी दौरान होटल मालिक ने कथित तौर पर उसे बहकावे में लेकर अपने होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और लड़की के बयान समेत अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। होटल मालिक पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के मुताबिक, लड़की अमृतसर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी होटल मालिक के संपर्क में आई। आरोप है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना बी डिवीजन पुलिस की कार्रवाई मामले की सूचना मिलने के बाद थाना बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने लड़की को किस तरह अपने झांसे में लिया और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की क्या स्थिति है। वहीं एडीसीपी सिटी-3 मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *