![]()
रोहतक के गांव बहुअकबरपुर के पास काहनौर हेड पर एक युवक का शव बरामद किया गया। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान करीब 23 वर्षीय राकेश उर्फ गोलू निवासी गावं बहुअकबरपुर के रूप में हुई। राकेश 15 सितंबर को शाम के समय अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए गया। दोस्तों के साथ जब नहर में उतरा तो पानी का बहाव तेज था, जिसके कारण राकेश पानी में डूब गया। राकेश के दोस्त प्रवेश व अजय ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चलाया सर्च अभियान
राकेश के नहर में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सर्च अभियान चलाया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और राकेश की तलाश में ऑपरेशन सर्च शुरू किया। पूरी रात ग्रामीण व पुलिस राकेश की तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। दोपहर को मिला राकेश का शव
सर्च अभियान के दौरान कल दोपहर को राकेश का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना बहुअकबरपुर एसएचओ जसबीर ने बताया कि उन्हें एक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही है। नहर से युवक का शव बरामद किया गया है। इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
रोहतक नहर में डूबे युवक का मिला शव:नहाने के लिए दोस्तों के साथ पानी में उतरा, तेज बहाव में डूब गया
