![]()
भदोही में दूसरी शादी करने के बाद भी पहले पति से गुजारा भत्ता लेने के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोइरौना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शिवानी यादव और उसके दूसरे पति प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई की है। आरोप है कि शिवानी ने दूसरी शादी करने और गर्भवती होने की जानकारी छिपाकर पहले पति से गुजारा भत्ता लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय अनिल कुमार यादव ने पुलिस और कोर्ट में शिकायत की थी। अनिल के मुताबिक, कुछ साल पहले उसकी शादी शिवानी यादव से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। अनिल ने पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा भी दायर कर रखा है, जो अभी कोर्ट में लंबित है। तलाक का मुकदमा चल रहा, पति ने लगाए कई आरोप अनिल का आरोप है कि शादी के बाद शिवानी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। इसी वजह से उसने तलाक के लिए कोर्ट का रुख किया। अनिल ने यह भी आरोप लगाया कि शिवानी ने पहले एक सप्लाई इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल किया था। बाद में इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भी शिवानी के खिलाफ भदोही-ज्ञानपुर कोर्ट में मुकदमा लंबित होने की बात कही गई है। दहेज उत्पीड़न के केस लगाकर गुजारा भत्ता लेने का आरोप अनिल के मुताबिक, शिवानी ने गुजारा भत्ता हासिल करने के लिए उस पर दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए। उसका आरोप है कि शिवानी ने कोर्ट में गलत बयान और शपथ पत्र भी दिए। इसी प्रक्रिया के तहत उसे पहले पति से गुजारा भत्ता मिल रहा था। अनिल ने आरोप लगाया कि बाद में शिवानी ने अपनी वैवाहिक स्थिति में हुए बदलाव की जानकारी कोर्ट से छिपाई। प्रदीप से दूसरी शादी, प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर अनिल ने बताया कि हाल ही में शिवानी ने प्रयागराज की पत्रकार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय प्रदीप से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि शिवानी इस समय प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर चला रही है। अनिल का दावा है कि शिवानी गर्भवती भी है। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी और गर्भावस्था की जानकारी छिपाकर उससे गुजारा भत्ता लिया। कोर्ट के आदेश पर केस, पुलिस ने शुरू की जांच कोर्ट के आदेश के बाद कोइरौना पुलिस ने शिवानी और प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच के साथ आगे की कार्रवाई करेगी।
Source link
दूसरी शादी के बाद भी पति से ले रही भत्ता:भदोही में पति ने की शिकायत, महिला और दूसरे पति पर धोखाधड़ी का केस
