![]()
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक नकाबपोश चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान के चांदी के आभूषण चुरा लिए। बेखौफ चोर जाते-जाते मंदिर के पंडित का नया एक्टिवा स्कूटर भी अपने साथ ले गया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। धार्मिक स्थल पर हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। CCTV में कैद हुई चोर की हरकतें सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सिर पर टोपी पहने एक नकाबपोश युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है। वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमकर रेकी करता है और फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। चांदी के आभूषणों के साथ एक्टिवा भी ले गया मंदिर के पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार रात मंदिर में घुसे इस नकाबपोश युवक ने अंदर रखे चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। उसने माता के बिस्तर को भी जमीन पर फेंक दिया। इसके अलावा भगवान के चांदी के कुछ गहने और भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी भी चुरा ली। पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि चोर इतना शातिर था कि मंदिर से बाहर निकलते समय वह उनका एक्टिवा स्कूटर भी अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने पिछले साल ही नया खरीदा था। पुलिस कर रही CCTV के आधार पर तलाश मंदिर में हुई इस घटना के बाद आसपास के श्रद्धालुओं में काफी गुस्सा है। मंदिर प्रबंधन ने चोरी हुए चांदी के सामान और एक्टिवा की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। फिलहाल चोरी हुए चांदी के सामान की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।
Source link
लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:नकाबपोश युवक ने चांदी के गहने और एक्टिवा चुराया CCTV में कैद
