Headlines

BCCI Annual Meeting | Ajit Agarkar Term Ending, Parthiv Patel, Pragyan Ojha


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पद के दावेदार हैं।

BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) शुक्रवार को होनी है। अगरकर बुधवार को हुई चयन बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं। ऐसे में यह बैठक बतौर चीफ सिलेक्टर उनकी आखिरी बैठक हो सकती है।

अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान किया। इसके अलावा, अगरकर ने रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम के चयन में भी भूमिका निभाई।

सोर्स ने NDTV को बताया कि पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा, पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर की जगह BCCI की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की चर्चा थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक BCCI के एक धड़े का मानना है कि उन्हें एक्सटेंशन मिलने की संभावना लगभग नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से अगरकर के भविष्य और उन्हें एक्सटेंशन मिलने को लेकर अटकलें तेज थीं। शुक्रवार को होने वाली BCCI AGM के बाद उन्हें एक्सटेंशन मिलने की संभावना नहीं बताई जा रही है।

पार्थिव पटेल पूर्व विकेटकीपर हैं, जबकि प्रज्ञान ओझा पूर्व स्पिनर हैं। दोनों तीन-तीन बार IPL जीत चुके हैं।

रोहित शर्मा का चयन

बुधवार को अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम में चुना।

हालांकि, रोहित का चयन अगरकर के पहले के रुख से अलग बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने भारत के पूर्व कप्तान को बताया था कि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप की योजनाओं में वह शामिल नहीं हैं।

भारत के पिछले ODI दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार कम स्कोर के बाद रोहित पर दबाव बढ़ गया था। इसके बावजूद 39 साल के रोहित ने आखिरी ODI में शानदार 138 रन बनाकर चयनकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य से जुड़ी खबरों को तुरंत खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि रोहित तब तक देश के लिए खेलते रहेंगे, जब तक वह चयनकर्ताओं की योजनाओं में शामिल हैं।

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज रोहित का भारत के लिए आखिरी असाइनमेंट हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *