Headlines

नशा मुक्ति पंजाब यात्रा से पहले BJP की प्रेस कांफ्रेंस:केवल सिंह ढिल्लों और सुनील जाखड़ रहेंगे मौजूद; सरकार के खिलाफ उठाएंगे आवाज




पंजाब बीजेपी कल से राज्य में नशा मुक्ति पंजाब यात्रा शुरू करने जा रही है। इससे पहले आज 17 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी की तरफ से बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ मौजूद रहेंगे। थोड़ी देर में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी की तरफ से अपनी यात्रा को लेकर स्ट्रेटजी शेयर की जाएगी। इससे पहले भी बीजेपी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *