![]()
सूरजपुर जिले की चौकी बसदेई पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया नकद और घरेलू उपयोग का सामान बरामद किया है। कुसमुसी नवापारा निवासी श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 2026 को वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और करीब 3 हजार रुपये नकद सहित घरेलू सामान चोरी हो चुका था। तकनीकी जांच से मिले सुराग शिकायत के आधार पर बसदेई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में कबूला अपराध मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनेश कुमार सोनवानी (32) और अंकित तिवारी (28) ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। नकद और सामान बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया नकद और घरेलू सामान बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
सूरजपुर में सूने मकान की चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, बसदेई पुलिस ने नकद और घरेलू सामान बरामद किया
