![]()
डीडवाना के निकट ग्राम खींचिया बासनी की बंधा की ढाणी में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रुकसाना (20) पुत्री पोदीना राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रुकसाना तालाब पर कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी व दलदल में फंसकर डूब गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां उसे तलाशते हुए तालाब पहुंची, जहां रुकसाना का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पड़ोसी फारूक ने तत्काल तालाब में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतका के परिवार में शादी का कार्यक्रम होने के कारण अधिकांश परिजन बारात लेकर पीपाड़ गए हुए थे। घर पर केवल रुकसाना और उसकी मां ही मौजूद थे। घटना की सूचना पर तहसीलदार ओमप्रकाश मेव मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ जिला अस्पताल भिजवाया गया।
Source link
तालाब में डूबने से युवती की मौत:कपड़े धोते समय पैर फिसलने से हादसा, परिजन बारात लेकर पीपाड़ गए हुए थे
