Headlines

पंचकूला में सरकारी बेल वाटिका का लोहे का गेट चोरी:बाइक पर लादकर ले गए आरोपी, CCTV में आए दो युवकों के चेहरे




पंचकूला-मोरनी रोड पर वन्य जीव विभाग द्वारा विकसित की गई बेल वाटिका से लोहे का गेट उखाड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की यह करतूत बेरवाला चेक पोस्ट पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कुछ युवक लोहे के गेट को एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर लादकर ले जाते दिखाई दिए। वन्य जीव निरीक्षक रामकेश की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वन्य जीव निरीक्षक कार्यालय, पंचकूला टी-प्वाइंट, मोरनी रोड की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि विभाग द्वारा मोरनी रोड पर बेल वाटिका का निर्माण करवाया गया था। वाटिका में सुरक्षा के लिए लोहे का गेट लगाया गया था। विभाग को सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्व गेट को उखाड़कर ले गए हैं। इसके बाद बेरवाला चेक पोस्ट पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की गई तो आरोपी गेट को मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाते दिखाई दिए। जांच में जुटी पुलिस : SHO चंडीमंदिर थाना SHO रामपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच के लिए रिकॉर्ड पुलिस चौकी मोरनी को भेजा गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *