Headlines

कैमूर में 300 मवेशी तस्करों से छुड़ाए गए:एक महीने में 25 तस्कर गिरफ्तार, 10 गाड़ी भी जब्त; SP ने दिए सख्त निर्देश




कैमूर जिले में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान पिछले एक महीने में करीब 300 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। पुलिस ने 25 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और 10 वाहन भी जब्त किए हैं। उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने बताया कि जीटी रोड से सटे थानों जैसे दुर्गावती, कुदरा और मोहनिया क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में एक बड़ा कंटेनर भी पकड़ा गया, जिसमें 147 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश तकनीकी जांच से पता चला है कि मवेशियों को मुख्य रूप से सासाराम, औरंगाबाद, गया और झारखंड के इलाकों से लाया जाता था। तस्कर इन्हें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भेजने की कोशिश में रहते थे। एसपी शिखर चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। अवैध रूप से पशु ले जाने वालों पर ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। अगर पशु खरीद की वैध रसीद नहीं मिलती है, तो उनके खिलाफ चोरी की धाराओं में भी केस दर्ज होगा। पुलिस कोर्ट के साथ तालमेल बिठाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *