Headlines

प्लाई के नीचे छिपाकर रखी थी चंडीगढ़ निर्मित शराब:देवरिया में ट्रक से 215 पेटी अवैध शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार




देवरिया के सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज, मेहड़ा पुरवा के पास चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 215 पेटियां बरामद कीं। इनमें कुल 1,910.88 लीटर शराब है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक दल्लाराम (40) को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू भीमजी का निवासी है। चेकिंग के दौरान रोका ट्रक पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली की टीम शहर के पूर्व चौराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से ट्रक (MP13GB8677) आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो प्लाई के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां मिलीं। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को कोतवाली ले जाया गया। ट्रक में बनाई गई थी छिपाने की व्यवस्था पुलिस के अनुसार, ट्रक को इस तरह तैयार किया गया था कि पहली नजर में उसके अंदर रखे सामान का पता न चल सके। डाला बॉडी के ऊपर अलग से लोहे की बॉडी लगाकर उसे ऊंचा किया गया था। इसके ऊपर प्लाई का तख्ता लगाया गया था। ट्रक के आगे के हिस्से में लोहे की चादर से पार्टीशन भी बनाया गया था। पुलिस ने प्लाई हटाकर जांच की तो उसके नीचे शराब की पेटियां मिलीं। मैकडॉवल और इम्पीरियल ब्लू की पेटियां बरामद बरामद शराब में मैकडॉवल और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। बिहार ले जाई जा रही थी शराब सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत केस दर्ज किया है। ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए है। शराब और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *