हनुमानगढ़ में 11 किलो डोडा पोस्त जब्त:एक तस्कर और 20 किलो डोडा पोस्त मामले का फरार आरोपी पकड़ा गया




हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई टाउन थाना पुलिस ने की, वहीं दूसरी कार्रवाई संगरिया थाना पुलिस ने की। 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 07 अरैयावाली निवासी बिंद्र सिंह (45) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। इस मामले में हनुमानगढ़ टाउन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पीलीबंगा थाने के उपनिरीक्षक वीरचंद कर रहे हैं। पुलिस टीम में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक उमेदराम तथा कांस्टेबल सेथूराम, कप्तान सिंह, घनश्याम और लेखराज शामिल रहे। 20.280 किलो डोडा पोस्त के मामले में सामने आया था नाम दूसरी कार्रवाई में संगरिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे संदीप सिंह उर्फ रिंकू (23) को गिरफ्तार किया। आरोपी टिब्बी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 सुरेवाला का निवासी है। यह मामला 19 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। उस समय उपनिरीक्षक हरबंशलाल और उनकी टीम ने वार्ड नंबर 02 फतेहपुर निवासी दोनासिंह (24) को 20 किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा था। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपी का नाम आया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्कर ने पूछताछ के दौरान संदीप सिंह का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। संगरिया थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आगे की पूछताछ और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *