![]()
पठानकोट शहर की उत्तम गार्डन कॉलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के तरसने को मजबूर हैं। कॉलोनी के निर्माण के बाद से ही यहां की खस्ताहाल सड़कें और ठप पड़ी सफाई व्यवस्था स्थानीय लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। आए दिन सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद संबंधित विभाग और जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।
कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि अधिकारी खुद मौके का मुआयना करें। सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और पार्कों में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय जीवन से राहत मिल सके। गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर स्थानीय निवासियों का गंभीर आरोप है कि जब से यह कॉलोनी अस्तित्व में आई है, तब से लेकर आज तक सड़कों की सुध नहीं ली गई। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े खड्डे बने हुए हैं, जिससे पैदल चलने वाले और वाहन चालक रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन हर बार सिवाय आश्वासनों के कुछ हासिल नहीं हुआ। पार्कों की दुर्दशा पर उठे सवाल, सफाई कर्मचारी गायब सड़कों के साथ-साथ कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का भी जनाजा निकला हुआ है। हालांकि कॉलोनी में पार्क तो बनाए गए हैं, लेकिन नियमित सफाई कर्मचारी न आने के कारण पार्क और आसपास का इलाका गंदगी का ढेर बनता जा रहा है। निवासियों ने तीखा सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि “आखिर इन पार्कों और कॉलोनी के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?”
Source link
पठानकोट- उत्तम गार्डन कॉलोनी में गड्ढों में सड़क:कॉलोनी बनने के बाद से ही खस्ताहाल हैं सड़कें, नहीं हुई कभी मरम्मत, सफाई भी नहीं होती
