![]()
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती को कार से खींचकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। उसे बचाने आए युवक से सड़क पर मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवती को रोकते और एक युवक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवती की पहचान गजौरा गांव की चंदा पुत्री वीरन लोधी के रूप में हुई है। चंदा इंदौर में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के लालू बैरा पुत्र अशोक बैरा से हुई। लालू रुद्रनगर, थाना सागौर का रहने वाला है। दोनों के बीच प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली। लापता होने की शिकायत के बाद गांव पहुंचे थे दोनों चंदा के परिवार वालों ने इंदौर में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने चंदा और उसके पति लालू को गजौरा गांव बुलाया। दोनों बुधवार को परिवार के बुलाने पर गांव पहुंचे थे। बताया गया है कि बाद में परिवार वालों ने चंदा को गांव में रोकने और लालू को वहां से भेजने की कोशिश की। दोनों वहां से निकलने लगे तो पिछोर-चंदेरी मार्ग पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान चंदा को कार से खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। उसे बचाने आए लालू के साथ सड़क पर मारपीट की गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब शेयर किया जा रहा है। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची घटना की जानकारी मिलने पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार ने बताया कि युवती के लापता होने का मामला इंदौर में दर्ज है। दोनों बालिग हैं। इसी वजह से पिछोर पुलिस ने दोनों को इंदौर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कहकर जाने दिया।
Source link
शिवपुरी में युवती को कार से खींचने की कोशिश, वीडियो:बचाने आए पति से मारपीट, परिवार से मिलने गांव जा रहे थे दोनों
