Headlines

जोधपुर-इंदौर ट्रेन 16 से 18 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी:त्योहारों पर जोधपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें, यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते तीन ट्रेन बदले रूट से चलेंगी




उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-चंदेरिया रेललाइन पर पैच दोहरीकरण के कार्य के चलते जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेगा। सितंबर में ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी,जबकि अक्टूबर में दोनों दिशाओं की कुल 11 ट्रिप रद्द रहेंगी। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 18 ट्रिप निर्धारित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-चित्तौड़-रतलाम के बजाय मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी। इस अवधि में ट्रेन मार्ग के किशनगढ़,जयपुर,दुर्गापुरा,वनस्थली निवाई,सवाई माधोपुर,कोटा व नागदा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ही ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस की 4 से 8 अक्टूबर तक पांच ट्रिप तथा ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस की 4 से 9 अक्टूबर तक छह ट्रिप रद्द रहेंगी। त्योहारों पर जोधपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें,दानापुर,मऊ और चेन्नई के लिए 26 ट्रिप त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर से तीन प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। भगत की कोठी-दानापुर,जोधपुर-मऊ और जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाएं अक्टूबर से दिसंबर तक संचालित होंगी। इन ट्रेनों से बिहार,उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए इन स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। दानापुर के लिए 8 ट्रिप: ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार शाम 7.10 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में जोधपुर,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,फुलेरा,जयपुर,भरतपुर,टूंडला,इटावा,मिर्जापुर,पं. दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। मऊ के लिए 9 ट्रिप: ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04824 मऊ-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर,भरतपुर,मथुरा,कानपुर,अयोध्या,आजमगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। चेन्नई के लिए 9 ट्रिप: ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 9.20 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार शाम 5.15 बजे रवाना होगी। इसका ठहराव जयपुर,सवाई माधोपुर,भोपाल,इटारसी,नागपुर,विजयवाड़ा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इन तीनों स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के क्रमशः 20, 22 और 24 डिब्बे होंगे।
बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेन प्रभावित
उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद एवं पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने के साथ बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न ट्रेन प्रभावित रहेंगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर अब पूरे मार्ग में इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी, बचेगा समय रेल यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुगम रेल संचालन की दिशा में रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में यह ट्रेन बाड़मेर से बठिंडा के बीच इलेक्ट्रिक तथा बठिंडा से ऋषिकेश के बीच डीजल इंजन से संचालित हो रही है। नई व्यवस्था के बाद बठिंडा में इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा और सुगम रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 14888/14887 को एंड-टू-एंड इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलाया जाएगा इससे ट्रेन संचालन में लगने वाले समय में कमी आएगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *