Headlines

मोगा में हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ 4 पकड़े:अलग-अलग कार्रवाई में 200 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद




मोगा जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तत्परता दिखाते हुए कुल 4 नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 208 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे के इस नेटवर्क की अगली-पिछली कड़ियों का पर्दाफाश किया जा सके। 200 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार 2 तस्कर काबू थाना बधनीकलां के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी लोपों के प्रभारी एएसआई परमिंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गांव दौधर शर्की के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बाइक सवारों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ विजय (निवासी फरीदकोट) और जसवंत सिंह उर्फ बोबी (निवासी फिरोजपुर) के रूप में हुई। इनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल और हेरोइन को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 110 नशीली गोलियां व हेरोइन बरामद धर्मकोट में कार्रवाई: थाना धर्मकोट के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलवंत सिंह उर्फ बंत (निवासी फतेहगढ़ कोरोटाना) को दबोचा और उसके कब्जे से 110 नशीली गोलियां बरामद कीं। नेचर पार्क के पास रेड: थाना सिटी मोगा के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एएसआई चरणजीत कौर और एएसआई जगविंदर सिंह ने नेचर पार्क के पास झाड़ियों वाले इलाके में छापेमारी की। वहां से शिवम उर्फ गोलू (निवासी मोगा) को 8 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *