![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को फतेहाबाद जिले में कई कार्यक्रम हुए। फतेहाबाद, टोहाना और जाखल में मिट्टी के दीए जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इसी दौरान टोहाना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी की गई। फतेहाबाद के पीएम श्रीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुडाराम मुख्य अतिथि थे। यहां भी मिट्टी के दीए जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, उपायुक्त विवेक भारती, अतिरिक्त उपायुक्त समेत कई अधिकारी, जिला परिषद सदस्य सुमन कीचड़ और नगर परिषद की वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा मौजूद थीं। लोगों ने घरों के आंगने में दीए जलाकर मनाया पीएम का बर्थडे जाखल में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। शहर के लोगों और राशन डिपो होल्डरों ने अपने घरों के आंगन और सार्वजनिक जगहों पर दीए जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। टोहाना के नए बस अड्डा परिसर में उपमंडल स्तर का कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश के पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया। इस दीए की रोशनी के साथ अगले एक महीने तक चलने वाली कई जनकल्याणकारी गतिविधियों की भी शुरुआत हुई। टोहाना में सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर शुरू किया गया है। इसका मकसद सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। अभियान के तहत टोहाना उपमंडल के गांवों में बूथों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक इमारतों, सरकारी और निजी स्कूलों, अमृत सरोवरों और अलग-अलग विकास परियोजनाओं पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इससे सेवा और सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सेवा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संस्कार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का एक जरिया है।
Source link
पीएम के बर्थडे पर फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान शुरू:टोहाना में पूर्व मंत्री बबली ने जलाया आशीर्वाद का दीया, सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया
