Headlines

कांगड़ा में भाजपाइयों ने पुल पर जलाए 501 दीये:PM मोदी की लंबी उम्र की कामना; एक महीने तक हर पोलिंग बूथ पर होंगे कार्यक्रम




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा भाजपा ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मटोर-शिमला फोरलेन पर समेला पंचायत में बन रहे रेयूंद खड्ड पुल पर 501 दीपक जलाए। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और सफल नेतृत्व से ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि मटौर से शिमला तक बन रहे फोरलेन का 18 किलोमीटर हिस्सा और पठानकोट-मनाली फोरलेन में भी एक दर्जन पंचायतें शामिल हुई हैं। 1350 गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए राशि मंजूर काजल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से 1350 गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए राशि मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक महीने तक हर पोलिंग बूथ पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता जनता को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी देंगे। ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला भाजपा महासचिव चंपा भारद्वाज, मोना, देवेंद्र कोहली, रमेश असित, रमेश महेशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत, अशोक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *