Headlines

शादी से इनकार करने पर लुधियाना से लड़की किडनैप की:शिमला के होटल में ले जाकर बंधक बनाया, एक महीने तक रेप करता रहा




17 साल की नाबालिग लड़की ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो गुस्साए युवक ने घर में घुसकर उसे किडनैप कर लिया। फिर उसे लुधियाना से शिमला ले गया। वहां होटल में बंधक बनाकर उसका रेप किया। वह उसे होटल के कमरे में ही लॉक करके रखता। एक बार वह लॉक लगाना भूल गया तो लड़की भाग निकली। उसने बुआ के घर आकर पूरी बात बताई कि युवक उसे मलेरकोटला के शादी समारोह में मिला था। वह होशियारपुर का रहने वाला है। उसने शादी से इनकार करने के बदले उसका रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने जब ठोस कार्रवाई नहीं की तो परिवार हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद इस मामले से जुड़ी पूरी कहानी सामने आई….। नाबालिगा को घर से किडनैप करने की कहानी सिलसिलेवार जानिए… पिता बोले- पुलिस ने केस दर्ज कर आगे कुछ नहीं किया
लड़की के पिता ने कहा कि घटना वाले दिन वह दोपहर करीब 2:30 बजे घर आए तो हमें वहां सामान बिखरा मिला। बेटी भी घर से गायब थी। बेटी के पास मोबाइल नहीं था, जिससे उससे बात की जा सके। आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। जब बेटी मिल गई तो उसे लेकर थाना डेहलों गए, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। एफआईआर दर्ज होने के एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट पहुंचे
पुलिस कार्रवाई न होने पर परिजन हाईकोर्ट पहुंचे और हाईकोर्ट ने 20 अगस्त को पुलिस को आदेश दिए कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि बच्ची को न्याय मिल सके। हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने लड़की का बयान खुद भी लिया और कोर्ट में भी पेश किया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई
लड़की का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। परिजनों का कहना है कि लड़की सहमी हुई है। उन्हें शक है कि युवक के अलावा उसके दोस्तों ने भी रेप किया है। इसके अलावा पुलिस ने उसका स्कैनिंग व अन्य टेस्ट भी करवाई जिसकी रिपोर्ट अभी परिवार को नहीं दी। अरेस्ट करने के बाद छोड़े साथी
लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने लड़की को किडनैप करने में साथ देने वाले दो युवकों को पकड़ लिया था। एक युवक को सरहिंद और दूसरे को संगरूर से पकड़ा था। लेकिन रात में ही उन्हें छोड़ दिया। जब वो सुबह थाने में पूछने गए तो दोनों लड़के थाने में नहीं थे। लड़का सोशल मीडिया कॉल के जरिए दे रहा धमकी
लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी यासीन लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है। वो बार-बार कह रहा है कि वो लड़की को अपने साथ ले जाकर रहेगा। उन्होंने बताया कि कल जब पुलिस ने दो आरोपी पकडे़ तो उस पर भी उसने कहा कि जो करना है कर लो। मैंने उन दोनों को भी छुड़वा दिया है। उनका कहना है कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर हथियारों के साथ कई वीडियो है। उन्हें अब अपनी और बेटी की जान का भी खतरा बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *