Headlines

फतहनगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन को यूडीए का नोटिस:पत्नी का नामांकन भरवाने के बाद सियासी हलचल; निर्दलियों को मनाने में जुटी बीजेपी-कांग्रेस




निकाय चुनाव में मेयर और चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस जोड़-तोड़ में लगी हैं। उदयपुर नगर निगम सहित जिले की पांच नगर पालिकाओं में आज मेयर और चेयरमैन पद पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। अब निर्दलियों से नामांकन उठाने पर पूरा उठापटक चल रहा है। उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में भाजपा के पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत ने अपनी पत्नी ममता चपलोत को हाइब्रिड फॉर्मूले से चेयरमैन के लिए निर्दलीय नामांकन भरवाया था। इसके बाद गुरुवार रात 9 बजे तहसीलदार की ओर से उनके उदयपुर के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को फतहनगर में होटल पर नगर पालिका ने नोटिस चस्पा किया था। बता दें कि फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में 25 वार्ड में से भारतीय जनता पार्टी ने 13 और कांग्रेस ने 12 वार्ड जीते है। वहां चेयरमैन का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ है। इधर, उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा की ओर से पारस सिंघवी और कांग्रेस की और से डॉ. पूनम कुंवर मैदान में है। आज नाम वापसी के बाद अब 21 सितबंर को मतदान होगा। इससे पहले सभी भाजपा के पार्षद बाड़ाबंदी में है। यूडीए स्टाफ की जगह पुलिस देने आई नोटिस पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत के बेटे ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार रणजीत बिट्टू के नाम से गुरुवार रात करीब 9 बजे उदयपुर के रूपसागर रोड स्थित लवली इस्टेट में चपलोत के आवास पर एक नोटिस दिया गया। बेटे ने बताया कि वे घर नहीं थे। उनका स्टाफ था। स्टाफ ने बताया कि नोटिस भी यूडीए स्टाफ की बजाय सुखेर थाने की पुलिस ने दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन गाड़ियां आई थी। बता दें एक दिन पहले नगर पालिका फतहनगर ने सनवाड़ चौराहा पर स्थित उनकी होटल देवीलीला पैलेस के वहां नोटिस चस्पा कर दिया और अवैध निर्माण को लेकर जवाब मांगा। नोटिस पर 15 तारीख, दिया 17 सितंबर को चपलोत के बेटे ने बताया कि जल्दबाजी में दिए गए नोटिस में कई ग​ड़बड़ियां है। उन्होंने कहा कि नोटिस पर तारीख 15 सितंबर अंकित है और उनके उदयपुर घर पर नोटिस 17 सितंबर की रात 9 बजे लेकर आते है। साथ ही जिनके नाम से नोटिस जारी किया है यह मकान उनके नाम ही नहीं है। बेटे ने कहा कि इस तरह रात को नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान ही किया जा रहा है। यह खबरें भी पढ़े… बिना पार्षद बने भी बन सकते हैं मेयर-चेयरमैन:चुनाव हारे नेताओं ने जताई दावेदारी, जानें- क्या है फॉर्मूला; पायलट ने किया था विरोध (पूरी खबर पढ़े) कांग्रेस पार्षद लापता, पार्टी के चेयरमैन-प्रत्याशी पर किडनैप की FIR:जयपुर सहित 4 निकायों में मेयर-अध्यक्ष के नामांकन आज से, उदयपुर में कैंडिडेट के घर-होटल पर नोटिस (पूरी खबर पढ़े..)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *