Headlines

Delhi Audi Car RTO Transfer Fraud


साइबर ठगों ने पंचकूला की महिला अफसर को ₹76 हजार का चूना लगा दिया। महिला अफसर ने ठगी की शिकायत पंचकूला सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाना में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलसि फिलहाल माले की जांच में जुटी है।

.

पंचकूला के DLF वैली सेक्टर-3 में रहने वाली डा. रेणू ब्याना ने बताया कि वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में ‘नेशनल एक्सटर्नल असेसर’ के पद पर तैनात है। उनके पास दिल्ली नंबर की AUDI Q5 कार है, जिसे वे हरदोई (यूपी) में रजिस्टर करवाना चाहती थीं। उन्होंने अपने मोबाइल से जस्ट डॉयल पर ‘RTO हरदोई’ का नंबर सर्च किया।

कुछ ही देर बाद उनके पास एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभिषेक तिवारी बताया और खुद को RTO हरदोई के काउंटर नंबर 5 का कर्मचारी बताया। कथित कर्मचारी अभिषेक ने प्रोसेसिंग के नाम पर गाड़ी की RC, NOC, आधार कार्ड, बीमा और फोटो वॉट्सएप पर मंगवा लीं।

एआई जनरेटेड फोटो।

एआई जनरेटेड फोटो।

अब जानिए, किस प्रकार से हुई ठगी

  • QR कोड भेजकर ₹5 हजार ट्रांसफर करवाए: आरोपी ने QR कोड भेजकर 5,000 रुपए ट्रांसफर करवाए। आरोपी ने परिवहन पोर्टल पर डिटेल डालकर पीड़िता के पति के नंबर पर आए OTP को भी हासिल कर लिया।
  • RTO अफसर का फर्जी ड्रामा: जब पीड़िता ने देरी पर सवाल उठाए, तो आरोपी ने खुद को फर्जी RTO अफसर बबीता सिंह बताने वाली महिला से फोन पर बात करवाई, जिसने सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया।
  • किस्तों में ठगे ₹76 हजार: प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 25,000 और 23,952 रुपए (कुल 48,952 रुपए) के दो ट्रांजेक्शन करवाए। उसके बाद ठगों ने 95,220 रुपए का फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर कहा कि लक्जरी कार की फीस ज्यादा है। झांसे में लेकर पीड़िता से 17,702 और 5,000 रुपए (कुल 22,702 रुपए) और ऐंठ लिए। बार-बार रसीद मांगने पर जब आरोपियों ने टालमटोल शुरू की, तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया।

मामले की जांच जारी- SHO

पंचकूला में थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 में आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 316(2), 318(4), 319, और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *