![]()
जालंधर के गोराया में ढंडियां गांव में चोरी हो गई। गुरुवार रात चोर यहां एक घर से सोने के गहने और 20 हजार रुपए कैश ले गए। परिवार के घर लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित संदीप राम उर्फ सोनू ने बताया कि वह सुबह किसी निजी काम से गोराया गए थे। जब वह घर लौटे तो दरवाजों के ताले खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारियों में रखे करीब तीन तोले सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक बोले- 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान
संदीप राम ने बताया कि चोरी से उन्हें करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों का जल्द पता लगाने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की है।
Source link
गोराया में चोरों ने सोना-कैश चुराया:घर पर नहीं था परिवार, अलमारी तोड़कर सामान बिखेरा, दावा- 3 तोला गोल्ड गायब
