![]()
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा निवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकार, व्यक्तित्व निर्माण और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। महाराज ने शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम को भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में अहम कदम बताया। वहीं डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली में भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मिले “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर” सम्मान के लिए महाराज को बधाई दी। उन्होंने समाज में सेवा, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बस्तर में शांति-विकास की बदलती तस्वीर पर चर्चा डॉ. प्रेमासाई महाराज ने बस्तर प्रवास के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित था, वहां अब विकास, शांति और सुरक्षा का माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं, सुरक्षा बलों के प्रयासों और लोगों की बढ़ती भागीदारी से सकारात्मक बदलाव आया है। बस्तर में आयोजित दिव्य दरबारों और हिंदू जगाओ शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी आध्यात्मिक चेतना का संकेत है। मुलाकात के अंत में डॉ. प्रेमासाई महाराज ने डॉ. रमन सिंह को भारत के पहले माँ कोत्रावै मंदिर के निर्माण और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते हुए आमंत्रित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
Source link
रमन सिंह से मिले प्रेमासाई महाराज, धर्म-संस्कृति पर चर्चा:माँ कोत्रावै मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण, बस्तर में शांति-विकास की बदलती तस्वीर पर चर्चा
