Headlines

बठिंडा में सांस्कृतिक कलाकार रघुवीर सिंह की हत्या:किराए के मकान में हथौड़ी से किए वार, 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल बरामद




बठिंडा की कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सांस्कृतिक कलाकार रघुवीर सिंह उर्फ लक्की की हत्या का मामला सुलझा लिया है। रघुवीर की हत्या अर्जुन नगर में उनके किराए के मकान में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बहिमण निवासी किरनदीप सिंह और गांव बहिमण दीवाना निवासी सोनी सिंह के रूप में हुई है। सोनी सिंह फिलहाल बल्लुआना में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को अर्जुन नगर स्थित किराए के मकान में रघुवीर सिंह की हत्या हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गंभीर चोटें की थीं। मृतक की बहन रविंदर कौर, जो बीड़ तालाब की रहने वाली हैं, के बयान पर कैनाल कॉलोनी थाने में FIR नंबर 272 दर्ज की गई थी। यह FIR 13 सितंबर, 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 61(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई थी। मृतक की बहन के बयान पर हुआ मामला दर्ज जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले। 17 सितंबर को मृतक की बहन के अतिरिक्त बयान और पुलिस जांच के तथ्यों के आधार पर किरनदीप सिंह और सोनी सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। रंजिश और रिश्ते से जुड़ा विवाद सामने आया पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे रंजिश और रिश्ते से जुड़ा विवाद सामने आया है। बताया गया है कि मृतक रघुवीर सिंह महिलाओं के कपड़े पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देते थे। आरोपी सोनी सिंह भी इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देता था और कटड़ा में भीख मांगने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का इससे पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *