Headlines

सोनीपत ITI में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम:प्रिंसिपल बोले- नशे से दूर रहें, आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें सिविल अस्पताल के काउंसलर डॉ. जितेंद्र कुमार और आईटीआई काउंसलर डॉ. जयविंद्र मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के बुरे असर के बारे में बताया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। परिवार और समाज पर असर डालता है नशा : प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि नशा सिर्फ व्यक्ति की सेहत पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर बुरा असर डालता है। नशे की लत से व्यक्ति की पढ़ाई, नौकरी, आर्थिक हालत और सामाजिक रिश्ते खराब होते हैं। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थान, प्रशासन और समाज के सभी लोगों को मिलकर कोशिश करनी चाहिए। विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं से रचनात्मक कार्यों में ध्यान देने की अपील अगर वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई, हुनर सीखने, खेल और रचनात्मक कामों में आगे बढ़ेंगे, तो देश के विकास में उनकी खास भूमिका होगी। इस जागरूकता अभियान में करीब 400 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं स्टाफ को दिलाई नशा मुक्त रहने की शपथ इस अवसर पर संस्थान के एपीओ रवि दत्त द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में फैली नशे की बुराई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य विनय गौतम, मेजर संजय, कार्यालय अधीक्षक हरेंद्र राठी, सुरेंद्र कुमार, सुनील मलिक सहित संस्थान के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *