![]()
अमृतसर जिले के अजनाला स्थित गांव झंडेर में आज एक शव नहर से मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। वह 2 दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिवार उसकी तलाश कर रहा था और पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस लापता दिलबाग सिंह की तलाश कर रही थी। इसी दौरान नहर किनारे उसकी चप्पल मिली। पुलिस ने नहर का पानी बंद करवाया और तलाश तेज की। तलाशी के दौरान एक छोटी नहर से दिलबाग सिंह का शव बरामद हुआ। 2 दिन पहले घर से गया था दिलबाग मृतक के जीजा लखविंदर सिंह ने बताया कि शम्मी नाम का एक व्यक्ति, जो झंडेर गांव का ही रहने वाला है, दिलबाग सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से ले गया था। इसके बाद से वह नहीं लौटा। परिवार ने आशंका जताई है कि दिलबाग सिंह को शम्मी ने कोई जहरीली चीज दी होगी, जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई: पुलिस पुलिस ने बताया कि दिलबाग सिंह के 2 दिन से लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अजनाला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अमृतसर में नहर से लाश मिलने पर हड़कंप:घटनास्थल से मिली चप्पल, पुलिस ने पानी बंद करवा निकाला शव; 2 दिन से था लापता
