Headlines

सुखबीर बादल ने 1 लाख शगुन का किया वादा:पंजाब बचाओ रैली में 4 रुपए किलो गेहूं देने का भी ऐलान; कहा-कानून व्यवस्था का बुरा हाल




शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज जलालाबाद पंजाब बचाओ रैली में कई वादे किए। सुखबीर बादल ने इस दौरान मौजूद लोगों को पंजाब में 2027 में अपनी सत्ता आने के बाद कई स्कीमों का लाभ देने का ऐलान किया। सुखबीर ने कहा कि एक बार चुनाव आने दो आप के नेताओं का क्या हाल होता है ये जनता तय करेंगी । सुखबीर ने संबोधन के दौरान कहा कि उनकी पंजाब में सत्ता बना दो। इसके बाद 4 रुपए किलो पर 50 किलो गेहूं मिलेगी। 20 रुपए दाल और गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपए की शगुन स्कीम होगी। 3100 रुपए बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। गरीब लोगों को पांच मरले हर परिवार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 वर्षों बाद हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा। सुखबीर ने कहा कि आप सरकार ने कानून बदल कर विभिन्न राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जबकि यहां के युवाओं को नौकरी नहीं दी गई। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल की सरकार आने पर पंजाब के युवाओं को नौकरी दी जाएगी । प्राइवेट सेक्टर के लिए 70 प्रतिशत की शर्त रहेगी प्राइवेट सेक्टर के लिए शर्त होगी कि यहां इंडस्ट्री लगाने के लिए 70 प्रतिशत पंजाब के युवाओं को नौकरी देना लाजमी होगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और वेटनरी कॉलेज जैसी सुविधाएं मिलेंगीं । सुखबीर बादल ने कहा कि एक मौका दे दो जैसे शोरूम से नई गाड़ी लेकर आते है वैसे जलालाबाद नया बना दिया जाएगा। पंजाब के हालात बद से बदतर सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली से पकड़ पंजाब लाऊंगा । पंजाब का लूटा सारा रुपया पंजाब के खजाने में डाला जाएगा । उन्होंने कहा कि एक बार विधानसभा चुनाव पास आने दो आपको पता लग जाएगा कि लोग आप के नेताओं को गांवों में एंटर नहीं होने देंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है । बम ब्लास्ट हो रहे है। पंजाब के हालात बद से बदतर कर दिए गए है । लेकिन पंजाब की जनता अब चुनावों में इनकी जमानतें जब्त करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *