Headlines

रेवाड़ी में कॉलेज के बाहर से युवक का अपहरण:स्विफ्ट कार में लेकर घूमते रहे, पुलिस ने सुरक्षित बचाया, रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार




रेवाड़ी में मॉडल टाउन पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम ने अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अपहरण किए गए युवक को भी सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को दी शिकायत में यादव नगर रेवाड़ी निवासी योगेश ने पुलिस को बताया था कि 17 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसके भतीजे इशांत का फोन आया। भतीजे ने घबराई हुई आवाज में बताया कि कुछ युवकों ने उसे केएलपी कॉलेज के बाहर से अगवा कर लिया है और किसी जगह बंधक बनाकर रखा है। चाचा को फोन करने के बाद बंद हुआ मोबाइल इस कॉल के बाद इशांत का मोबाइल बंद हो गया और उसका कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी युवक को छोड़ने के बदले में पैसे मांग रहे थे। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी के निर्देश पर थाना मॉडल टाउन और सीआईए रेवाड़ी की टीमें बनाई गईं। पुलिस टीमों ने तकनीकी सबूतों और जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने पूरे इलाके में नाकाबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। कुछ घंटों की काफी कोशिशों के बाद, पुलिस टीम ने प्रजापति चौक के पास संदिग्ध हालत में घूम रही एक स्विफ्ट गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर सुरक्षित मिला युवक जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें बंधक बनाया गया युवक मिला। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बचा लिया। मौके से ही अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। वारदात में इस्तेमाल हुई स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान गांव जुई कलां जिला भिवानी निवासी राहुल, गांव जुडी कोसली निवासी हिमांशु उर्फ हैप्पी और रजत के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन मे अपहरण व रंगदारी का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *