Headlines

लखनऊ में गणेशोत्सव कार्यक्रम:छत्रपति शिवाजी मंडल में भजन संध्या, झाकियों, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन




लखनऊ में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल द्वारा 14 से 23 सितंबर तक अष्टम गणेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क, बी ब्लॉक इंदिरा नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना के दिन से ही रोजाना सुबह और सायंकालीन आरती का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर को भजन संध्या, झाकियों, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को ढोल-नगाड़े के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल के मुख्य आयोजक श्री बालकिशन महानूर एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य श्री डी एस शुक्ला, सी बी सिंह, पवन शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, विनीत वर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, निशांत खरे, अमोल महानूर, अमन महानूर, उमेश सिंह, विजय शर्मा, अरुण सिंह, आयुष गुप्ता, चंद्रकांत त्रिपाठी, राजा, मोनू के साथ ही बाल मंडल यश, तेजस, कुअम, ओम, चारवी, और महिला मंडल की भी विशेष उपस्थिति रोजाना सुबह-शाम की आरती में बनी रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *