![]()
सोनीपत पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव पतला के रहने वाले मुकेश को पकड़ा है। उस पर एक युवक को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश का आरोप है। यह घटना 17 सितंबर 2026 को हुई थी। गांव पतला निवासी लक्ष्य अपने चचेरे भाई दीपक उर्फ बाट के साथ भूमिया चौक मंदिर के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मुकेश मौके पर पहुंचा। पिस्टल निकाल कर चलाई गोली शिकायत के मुताबिक, मुकेश के नौकर ने लक्ष्य के साथ मारपीट की। इसी दौरान मुकेश ने पिस्तौल निकालकर लक्ष्य पर गोली चला दी। गोली लगने से लक्ष्य घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बहालगढ़ के फिम्स अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 18 सितंबर को मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सोनीपत पुलिस ने साफ कहा है कि आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सोनीपत में फायरिंग करने वाला अरेस्ट:दोस्त से मिलने गया था युवक, मामूली बात को लेकर कहासुनी, निकाला पिस्टल
