Headlines

Rozgar Mela LIVE | PM Modi Distributes Job Letters To Candidates


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अब तक 19 रोजगार मेले हो चुके हैं- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

अब तक 19 रोजगार मेले हो चुके हैं- फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में हुई हैं। रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित होगा। मोदी नए चुने कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।

नवनियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों में शामिल होंगे।

यह 20वां रोजगार मेला होगा। इसके बाद अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके होंगे।

इन विभागों में मिला जॉब

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के मुताबिक, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में काम शुरू करेंगे।

इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर उसके लगातार फोकस को दिखाता है। इसका उद्देश्य देश की विकास यात्रा में युवाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था।

19वां रोजगार मेला: PM ने कहा था- युवा देश की विकास यात्रा में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली।

देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे।पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *