Headlines

हिमाचल में मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल:25 सितंबर तक हो सकती है वापसी, अगले 6 दिन बारिश के आसार नहीं




हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले छह दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि आज और कल मध्यम व निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। इससे दिन के तापमान में हल्का उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है। इस बीच राज्य से अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। आज से राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से मानसून की विदाई कब होगी, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हिमाचल से मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। प्रदेश में सामान्य से 10% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 10% कम बारिश हुई है। पांच जिलों में सामान्य से ज्यादा और सात जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 11% ज्यादा, शिमला में 16%, सिरमौर 7%, किन्नौर 3% और कुल्लू जिला में सामान्य से 9% ज्यादा बादल बरसे हैं। पांच जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसे बादल इसी तरह, चंबा जिला में नॉर्मल से 5% कम बारिश, हमीरपुर 31%, कांगड़ा 4%, लाहौल-स्पीति 63%, मंडी 14%, सोलन 12% और ऊना जिला में सामान्य से 4% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *