हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) शिमला में आज सुबह करीब 8.30 बजे SFI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। समरहिल चौक पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता लाठी-डंडों पर हथियारों के साथ नजर आए। मारपीट में दो छात्र घयाल बताए जा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। घटना के बाद दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई है। SFI के अनुसार, उसके कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास कुलपति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ABVP के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। SFI का आरोप है कि अचानक हुए हमले में उसके कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। संगठन ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। ABVP ने आरोपों को खारिज किया वहीं, ABVP ने SFI के आरोपों को खारिज करते हुए मारपीट की शुरुआत SFI कार्यकर्ताओं की ओर से किए जाने का आरोप लगाया है। ABVP का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। संगठन की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट झड़प के बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस में दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद ही मारपीट की पूरी स्थिति और घटना की शुरुआत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
Source link
शिमला यूनिवर्सिटी में SFI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, दो घायल:लाठी-डंडों से हमला, एक दूसरे पर आरोप लगा रहे दोनों संगठन
