Headlines

Rampur Ganesh Utsav 2026 | Devotion Bhakti Kirtan Kosi River Immersion


ओमपाल | रामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रामपुर में युवाओं ने लगातार दूसरे साल सजाई गणेश उत्सव की महफिल। - Dainik Bhaskar

रामपुर में युवाओं ने लगातार दूसरे साल सजाई गणेश उत्सव की महफिल।

रामपुर शहर में युवाओं की पहल पर गणेश उत्सव लगातार दूसरे साल उत्साह से मनाया जा रहा है। माला टॉकीज के पास महादेव बाबा मस्त मंडल सेवा समिति ने गणेश प्रतिमा स्थापित की है। यहां नौ दिनों तक सुबह से रात तक गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और गणेश गीतों का सिलसिला लगातार चल रहा है।

समिति के सदस्यों ने गणेश प्रतिमा मुरादाबाद से लाकर आयोजन स्थल पर आकर्षक सजावट के साथ स्थापित की है। बप्पा के लिए विशेष भोग भी तैयार किए जा रहे हैं। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन और गणेश गीतों का आयोजन होता है।

रामपुर में नौ दिन का गणेश उत्सव, सुबह से रात तक पूजा और भजन-कीर्तन।

रामपुर में नौ दिन का गणेश उत्सव, सुबह से रात तक पूजा और भजन-कीर्तन।

इसके बाद रात आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भजन-कीर्तन और आरती की जाती है। इस तरह दिन-रात गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना जारी रहती है।

समिति के नितिन सैनी ने बताया कि युवाओं ने लगातार दूसरे साल गणेश उत्सव का आयोजन शुरू किया है। उन्हें मुंबई में होने वाले गणेश उत्सव से प्रेरणा मिली है। वहां जिस तरह लोग गणेश प्रतिमा स्थापित कर भजन, आरती और पूजा-अर्चना करते हैं, उसी तरह रामपुर में भी युवाओं ने मिलकर यह आयोजन शुरू किया।

सुबह 6 से रात 12 बजे तक गणेश उत्सव, भजन-कीर्तन में जुट रहे श्रद्धालु।

सुबह 6 से रात 12 बजे तक गणेश उत्सव, भजन-कीर्तन में जुट रहे श्रद्धालु।

नितिन सैनी के मुताबिक, पिछले दो सालों में बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। युवाओं का मकसद लोगों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना है। गणेश उत्सव के दौरान युवा खुद पूजा और अन्य व्यवस्थाओं में लगे हैं।

विधि-विधान से विसर्जन किया

आयोजकों ने बताया कि नौ दिन तक पूजा और कीर्तन के बाद 22 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शहर के लोग भी विसर्जन यात्रा में शामिल होंगे और गणेश प्रतिमा को कोसी नदी तक ले जाया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *