Headlines

रीवा में देर रात तक खुलेआम चल रही नशाखोरी:बस स्टैंड समेत कई इलाकों में देर रात तक चाय-पान की दुकानें खुली




रीवा में रात गहराते ही कई प्रमुख इलाकों में लोगों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति सामने आ रही है। नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, समान ओवरब्रिज, धोबिया टंकी, ढेकहा, रेलवे ओवरब्रिज और लाडली पथ समेत कई हिस्सों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इनमें कुछ स्थानों पर खुलेआम नशाखोरी किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। नया बस स्टैंड पर पुलिस ने दी दबिश नया बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात पुलिस ने भ्रमण के दौरान दबिश दी। यहां कुछ लोग नशा करते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से हट गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी और रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की। देर रात तक खुले रहते हैं चाय-पान के ठेले नया बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात तक चाय और पान के ठेले खुले रहने की बात भी सामने आई है। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि इन दुकानों से रातभर गुटखा और सिगरेट की बिक्री होती है। देर रात तक दुकानें खुली रहने से यहां लोगों की भीड़ जमा रहती है। इसी दौरान कुछ लोग नशा करते भी नजर आते हैं। कई इलाकों में देर रात तक रहता है जमावड़ा शहर के दूसरे हिस्सों में भी रात के समय ऐसी ही स्थिति देखी जाती है। पुराना बस स्टैंड, समान ओवरब्रिज, धोबिया टंकी, ढेकहा, रेलवे ओवरब्रिज और लाडली पथ जैसे इलाकों में देर रात तक लोगों का जमावड़ा बना रहता है। ऐसे में इन स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत महसूस की जा रही है। दुकानें बंद कराईं, लोगों को दी समझाइश सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि रात में भ्रमण के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को समझाइश दी गई है। रात में खुली मिली दुकानों को बंद कराया गया है। पुलिस द्वारा रात के समय ऐसे स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *