Headlines

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:सुबह से धूप निकली, तापमान 4.7 डिग्री गिरा; दो दिन की बरसात से जयसमंद झील का जलस्तर बढ़ा




उदयपुर में शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह मौसम साफ रहने के बावजूद दिन में मौसम में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान मे गिरावट दर्ज इससे पहले शुक्रवार सुबह तक उदयपुर में रिमझिम बारिश का दौर चला। लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के असर से शुक्रवार को दिन के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तापमान कम रहने और बारिश के कारण रात में भी ठंडक का असर बढ़ गया। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। हालांकि, मौसम विभाग के यलो अलर्ट के चलते स्थानीय स्तर पर बादल बनने और कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की स्थिति अलग-अलग रह सकती है। बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा आधा इंच बारिश वल्लभनगर और सोमपिक वियार बांध पर हुई। इसके अलावा जयसमंद में 12 और सलूंबर में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। इधर, पिछले दो दिनों में हुई बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। सलूंबर जिले के जयसमंद झील में पानी की आवक के चलते गेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन में बारिश के बाद जयसमंद बांध का गेज 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर पहुंच गया। यानी झील के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *