![]()
होशियारपुर की टांडा पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का पुराना एप्पल मोबाइल फोन, एक लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा किया है। टांडा के डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टांडा इलाके में नशे की बिक्री और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए एक अभियान चलाया गया था। 10 और 11 सितंबर को दर्ज हुए थे मुकदमे इस अभियान के तहत टांडा पुलिस स्टेशन में 11 सितंबर को मुकदमा नंबर 234 (धारा 304, 61(2) बीएनएस) और 10 सितंबर को मुकदमा नंबर 232 (धारा 304 बीएनएस) दर्ज किए गए थे। पुलिस ने मनोज कुमार उर्फ मन्नू और शरणजीत सिंह उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान, पुलिस ने 17 सितंबर को अजदविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से चोरी किया हुआ पुराना एप्पल मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस अजदविंदर सिंह से चोरी में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच कर रही है।
Source link
होशियारपुर पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा:चुराया गया आईफोन, बाइक और लोहे की रॉड बरामद; कई वारदातों का खुलासा
