Headlines

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:बैतूल में बोले- अपने सपने और लक्ष्य तय करें, विकसित भारत बनाने में योगदान दें




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल शनिवार को बैतूल बाजार के शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की बनाई कलाकृतियां देखीं और उनके विचार सुने। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। खंडेलवाल ने पहले पुरस्कार के लिए 11 हजार रुपए और दूसरे व तीसरे स्थान के लिए 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की। विद्यार्थियों को भविष्य के भारत के बारे में सोचने के लिए किया प्रेरित खंडेलवाल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ चित्र बनाना या भाषण देना नहीं है। इसका मकसद विद्यार्थियों को यह सोचने के लिए प्रेरित करना है कि वे भविष्य में अपने समाज और देश को किस रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों के साथ लक्ष्य और उसे हासिल करने की दिशा भी तय करें। 30-50 साल पहले के बैतूल और देश के बारे में जानने को कहा उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और बुजुर्गों से 30 से 50 साल पहले बैतूल, गांव और देश की स्थिति के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही वर्तमान में हुए बदलावों को भी समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कल्पना करें कि आजादी के समय भारत कहां था, वर्तमान में कहां पहुंचा है और अगले 20-30 साल में देश किस स्थिति में हो सकता है। डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही खंडेलवाल ने कहा कि देश का निर्माण सिर्फ सरकार या किसी एक व्यक्ति से नहीं होता, बल्कि करोड़ों नागरिक मिलकर देश को आगे बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और अन्य महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को लक्ष्य में बदलना चाहिए। छात्राओं ने भेंट की मंडाला और मधुबन आर्ट की फ्रेम कार्यक्रम के दौरान खंडेलवाल ने विद्यार्थियों की पेंटिंग्स देखीं और उनकी कला प्रतिभा की तारीफ की। छात्राओं ने उन्हें खुद बनाई गई मंडाला और मधुबन आर्ट की फ्रेम भी भेंट की। भूमिका पहले, जायस दूसरे और ललित तीसरे स्थान पर चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका नावंगे ने पहला, जायस लिल्होरे ने दूसरा और ललित मोगरकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। खंडेलवाल ने पहले स्थान के विजेता को 11 हजार रुपए और दूसरे व तीसरे स्थान के विजेताओं को 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *