Headlines

बरेली में युवक 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार:बुखारा रोड पर पकड़ा, मोबाइल भी मिला; मामा के साथ सप्लाई करता था




बरेली में सुभाषनगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बुखारा रोड से 19 साल के एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से 1 किलो 34 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन मिला है। युवक ने बताया कि वह अफीम अपने मामा से लाया था और उसे बेचने जा रहा था। पुलिस को 18 सितंबर को खबर मिली थी कि एक युवक ड्रग्स लेकर बुखारा रोड की तरफ जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने करेली अंडरपास के आगे घेराबंदी कर युवक को रोक लिया। उसकी पहचान कमलजीत उर्फ अमरजीत के तौर पर हुई है, जो दिनेश पाल का बेटा और जगतपुर, थाना कैंट का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 34 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह अफीम वह अपने मामा धर्मवीर से लाया था, जो कांधरपुर, थाना कैंट का रहने वाला है। युवक ने यह भी बताया कि वह मामा के साथ मिलकर अफीम बेचता है। पुलिस ने इस मामले में सुभाषनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब युवक के बताए गए नेटवर्क और अफीम कहां से आ रही थी, इसकी भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रोबिन सिंह, हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल मनीष भारद्वाज शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *