![]()
छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र के बारीगढ़ में सरकारी काम से पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारी और उसके बेटे से लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग दोनों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जुझारनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग का कर्मचारी सरकारी काम से बारीगढ़ क्षेत्र में गया था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर करीब 5 से 10 लोगों ने कर्मचारी को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी के साथ मारपीट होती देख उसका बेटा उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने बेटे के साथ भी मारपीट की। देखिए दो तस्वीरें… वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। जुझारनगर थाना पुलिस के अनुसार, जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में मारपीट की वजह और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की भी जांच की जा रही है।
Source link
छतरपुर में बिजली कर्मचारी को घेरा, लाठी बरसाईं; VIDEO:बचाने आए बेटे को भी पीटा; कर्मचारी से विवाद के बाद 5 से 10 लोगों ने किया हमला
