![]()
मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। 7 मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का निवासी था। सभी श्रद्धालु उज्जैन से कार किराए पर लेकर मां बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। आधी रात हादसा, सुबह कार की छत दिखी एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि हादसा रात करीब 1:30 से 3 बजे के बीच तेज बारिश के दौरान हुआ। नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मंदिर के मुख्य द्वार से करीब 50-60 फीट दूर पुलिया के पास पानी का तेज बहाव था। कार बहकर 100 मी दूर तक चली गई कार बहने के बाद करीब 100 मीटर दूर तक चली गई, इसलिए रात में हादसे का तत्काल पता नहीं चल सका। सुबह पानी कम होने पर कार की छत दिखाई दी, जिसके बाद स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस और तहसीलदार को सूचना दी। एसडीआरएफ की मदद से कार बाहर निकाली गई और सभी शव बरामद किए गए। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… लोगों ने किया चक्काजाम, दुकानें रखी बंद हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम किया गया और कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दीं। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। लोगों ने पुलिया पर बैरिकेडिंग और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। पुलिया पर था करीब 4 फीट पानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय पुलिया पर करीब 3-4 फीट पानी था और बैरिकेड्स नहीं लगे थे। मौके पर एक तरफ की रैलिंग टूटी हुई भी मिली। हालांकि, कार टूटी रैलिंग से टकराकर नाले में गिरी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। कलेक्टर बोले- ब्रिज के दोनों ओर थी बैरिकेडिंग
कलेक्टर शेर सिंह मीणा के मुताबिक ब्रिज के दोनों ओर स्थायी लोहे की बैरिकेडिंग लगी है। कार ब्रिज से बहकर यहां पहुंची या किसी दूसरे रास्ते से नाले में गिरी, इसकी जांच की जा रही है। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि शुरुआती तौर पर तेज बारिश के कारण नाले का बहाव बढ़ने से हादसा माना जा रहा है। पुलिस मंदिर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। महिलाएं बोलीं- कचरा वाहन से ले गए शव हादसे के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि शवों को नगर परिषद के कचरा वाहन से ले जाया गया और एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि शवों को ढकने के लिए कपड़े तक नहीं थे। ये स्थानीय लोगों के आरोप हैं। पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के, नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर आए थे; PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
