Headlines

Rampur Municipal Council Action | House Tax Rules & NH-5 Encroachment Notice


बैठक करते हुए मपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा

रामपुर नगर परिषद में शनिवार को अध्यक्ष कर्ण शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इसमें हाउस टैक्स और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। परिषद ने पार्षदों को हाउस टैक्स की व्यवस्था और दरों की जानकारी दी। उनसे अपील की गई कि वे अपने वार्डों में लोग

.

बैठक में बताया गया कि आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के लिए हाउस टैक्स की दरें अलग-अलग हैं। व्यावसायिक भवनों पर टैक्स की दर ज्यादा हो सकती है, जबकि आवासीय भवनों पर यह कम रहती है। अध्यक्ष कर्ण शर्मा ने पार्षदों से कहा कि वे भवन मालिकों को हाउस टैक्स के नियमों और दरों की जानकारी दें।

बैठक करते हुए मपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा

बैठक करते हुए मपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा

रेहड़ी-फड़ी वालों को जारी किए जाएंगे नोटिस बैठक में NH-5 किनारे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। परिषद ने फैसला किया कि सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी-फड़ी वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मकान मालिकों को भी नोटिस दिए जाएंगे, जिनके किरायेदार NH-5 किनारे दुकानें लगा रहे हैं।

परिषद ने मकान मालिकों से कहा है कि वे किरायेदारों को सड़क किनारे दुकानें लगाने से रोकें। इसके अलावा, रामपुर बाजार में तय जगह और लाइन से बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। पहले उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। अगर वे उल्लंघन जारी रखते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फॉरेस्ट गेट कार पार्किंग की अवधि बढ़ाने पर हुई चर्चा बैठक में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’, वार्ड चार में एसजेवीएन की जमीन पर खुले परिसर के निर्माण के लिए एनओसी, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था और फॉरेस्ट गेट कार पार्किंग की अवधि एक महीने बढ़ाने जैसे कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष रोहित नेगी, दीपना नेगी, जय श्री, नितिका, उमा देवी, चंदर प्रभा, विशेहर लाला सहित नगर परिषद के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक करते हुए मपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा

बैठक करते हुए मपुर नगर परिषद के अध्यक्ष कर्ण शर्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *