Headlines

बागड़ा समाज की सदस्यता के लिए पोर्टल शुरू:समाज के लोगों को आपस में जोड़ने की पहल




प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति राजस्थान जयपुर द्वारा समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपस में जोड़ने के लिए सदस्यता पोर्टल शुरू किया गया है। इससे समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर सदस्यता ली जा सकेगी। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक नवल किशोर लोकंडा ने कहा कि पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में कार्यरत सभी बागड़ा ब्राह्मण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक मजबूत डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिससे समाज की एकजुटता और संवाद को बढ़ावा दिया जा सके। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा और महामंत्री गोविन्द राम शर्मा ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से समाज के केंद्र एवं राज्य सरकारों एवं इनके उपक्रमों में सेवारत अधिकारी/कर्मचारी अपनी सदस्यता दर्ज करा सकेंगे। यह मंच न केवल समाज के लोगों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि उनके कल्याण, समस्याओं के निवारण और आम समाज हित के विभिन्न रचनात्मक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का एक सुलभ माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के अंत में समिति ने समाज के सभी सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी सदस्यता सुनिश्चित करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा, हनुमान सहाय सीमावत, सत्यनारायण पतालिया, मोहन लाल सीमावत, सत्यप्रकाश ऋषि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *