Headlines

हिसार में मकान की छत गिरने से व्यक्ति की मौत:दो महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, आंख का ऑपरेशन कराने आया था दंपती




हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव संदलाना में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर बैठे तीन लोग छत के मलबे के नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बरवाला के निजी अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, गांव संदलाना निवासी रोहतास के मकान में उसके रिश्तेदार गांव धमतान निवासी करीब 55 वर्षीय बल्लू अपनी पत्नी नारो के साथ आए हुए थे। बताया गया कि बल्लू और नारो आंखों का ऑपरेशन करवाने के लिए बनभौरी आए थे। इसके बाद दोनों संदलाना में अपने रिश्तेदार रोहतास के घर मिलने के लिए पहुंचे थे। कमरे में बैठी थी दो महिलाएं शनिवार की दोपहर बल्लू, उसकी पत्नी नारो और रोहतास की माता कृष्णा घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी और तीनों मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बरवाला के निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्णा और नारो का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जर्जर हालत में था मकान ग्रामीणों के अनुसार रोहतास का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। ग्रामीणों का कहना है कि मकान की छत की हालत भी ठीक नहीं थी। शनिवार को अचानक छत गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। यहां देखें फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *