![]()
मोगा जिले में थाना महीना पुलिस ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव डाला निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर की गई है। बलविंदर सिंह के मुताबिक, वह अपनी जमीन और घर की देखरेख करते हैं। संबंधित जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी उनके नाम पर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की जमीन उनकी जमीन से लगी हुई है। वहां से करीब दो करम का कच्चा रास्ता गुजरता है। शिकायत में कहा गया है कि जून 2026 में आरोपियों ने कथित तौर पर इस रास्ते को अपनी जमीन में मिला लिया। गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप जब बलविंदर सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर थाना महीना पुलिस ने जांच की। इसके बाद मंगल सिंह, रणजीत सिंह, तरसेम सिंह, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, बलराज सिंह और जगदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी गांव डाला के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विवादित जमीन और रास्ते से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
Source link
मोगा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद:कच्चा रास्ता अपनी जमीन में मिलाने का आरोप, सात लोगों पर FIR
