![]()
जयपुर पुलिस ने शनिवार को तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। सीएसटी यूनिट ने यह कार्रवाई की। रेड के दौरान 10 युवतियों और 5 युवकों समेत कुल 15 लोगों को पकड़ा गया। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि सीएसटी यूनिट ने सोनाक्षी वाइट लोटस स्पा सेंटर, रेड रोज स्पा सेंटर और लकी स्टार थाई स्पा पर एक साथ कार्रवाई की। टीम ने यहां मौजूद युवक-युवतियों, ग्राहकों और अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और मौके की परिस्थितियों के आधार पर कुछ लोगों के अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने की संदिग्धता सामने आई। इसके बाद तीनों सेंटरों से पकड़े गए 15 लोगों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस थाना चित्रकूट के सुपुर्द किया गया। मामले में चित्रकूट थाना पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर जयपुर पुलिस के अनुसार, शहर में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न पुलिस इकाइयों की ओर से सूचना तंत्र और निगरानी के आधार पर औचक कार्रवाई की जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Source link
जयपुर में 3 स्पा सेंटर पर रेड, 10 युवतियां पकड़ीं:5 युवक भी पकड़े गए, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
