![]()
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने 67.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शाहपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मंझग्रां में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान टैक्सी नंबर HP-01D-0743 को रोका गया। तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार दो पुरुषों और एक महिला के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ और टैक्सी को कब्जे में ले लिया है। एक आरोपी पंजाब के तरनतारन का रहने वाला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (36) निवासी सौकणी दा कोट, डाकघर खनियारा, धर्मशाला के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी देवी सिंह (34) निवासी मजेठा, डाकघर सुनारा, जिला चंबा का है, जो लंबे समय से कांगड़ा में रह रहा था। तीसरी आरोपी संदीप कौर (36) निवासी डुगरवाला, तरनतारन, अमृतसर (पंजाब) की है। नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए महिलाओं का किया जा रहा है इस्तेमाल
शाहपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चिट्टा/हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस मामले में नशे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी तलाश रही है। जांच के दौरान पुलिस इस बात पर भी ध्यान दे रही है कि क्या नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Source link
कांगड़ा में तरनतारन की महिला सहित तीन तस्कर काबू:अल्टो टैक्सी में थे सवार, 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद, CIA टीम ने नाकाबंदी में पकड़ा
