Headlines

हेलमेट पहनकर 100 जवानों के साथ घाट पर पहुंचे SP:जमुई में अवैध बालू के खिलाफ एक्शन; 9 ट्रैक्टर-7 बाइक जब्त,8 तस्कर अरेस्ट




जमुई में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ शनिवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी विश्वजीत दयाल खुद हेलमेट पहनकर करीब 100 अतिरिक्त जवानों के साथ सड़क पर उतरे और टाउन थाना क्षेत्र के मंज़बे बालू घाट की घेराबंदी कराई। अचानक हुई कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबार में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से बालू लदे 9 ट्रैक्टर और 7 बाइक जब्त कीं। वहीं, 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सुबह 4 बजे अचानक घाट की घेराबंदी पुलिस की कार्रवाई शनिवार सुबह करीब चार बजे शुरू हुई। एसपी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मंज़बे बालू घाट और वहां से निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई। पुलिस की अचानक दस्तक से मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। बालू लदे 9 ट्रैक्टर और 7 बाइक जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लदे नौ ट्रैक्टरों को जब्त किया। इसके अलावा मौके से सात बाइक भी पुलिस के कब्जे में ली गईं। जब्त वाहनों को टाउन थाना लाया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपितों को थाना ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। लखीसराय से जुड़े कई नाम गिरफ्तार आरोपितों में लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना निवासी अनिल यादव, मंज़बे निवासी दशरथ कुमार, लखीसराय के शिवसेना निवासी राजेश यादव, तेतरहट निवासी राहुल कुमार, चंदवारा निवासी रविन्द्र यादव और मंज़बे निवासी गोपाल यादव, मंटू कुमार यादव व ज्योतिष कुमार शामिल हैं। लगातार मिल रही थी अवैध खनन की सूचना पुलिस के मुताबिक, मंज़बे इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन की जानकारी मिल रही थी। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए एसपी ने खुद अभियान की कमान संभाली। गिरफ्तार आरोपितों और जब्त वाहनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध बालू के इस कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वालों पर भी नजर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि अवैध बालू खनन के जरिए बड़ी संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति की जांच कर नियमों के तहत जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *