17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

स्टूडेंट की मौत के बाद कैंपस में मुंबई पुलिस तैनात है।
मुंबई के IIT बॉम्बे में शुक्रवार शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
घटना से कुछ घंटे पहले वह परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे ने बताया कि घटना से पहले साहिल एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। उसने क्वेश्चन पेपर की तस्वीर ChatGPT पर अपलोड कर नकल करने की कोशिश की थी।
पिछले 7 महीने में IIT बॉम्बे कैंपस में सुसाइड का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले इसके बाद जुलाई में नया सेमेस्टर शुरू होते ही इसी हॉस्टल में 20 साल के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने जान दे दी। फरवरी में हॉस्टल-4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया था।
IIT बॉम्बे में प्रदर्शन की तस्वीरें…

साहिल की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कैंपस में जमा हो गए।

छात्रों ने IIT बॉम्बे के डायरेक्टर और डीन के इस्तीफे की मांग की।

छात्रों का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
IIT बॉम्बे ने कोई कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था
एग्जाम शाम 4 बजे खत्म होने के बाद वह हॉस्टल लौट गया, जहां शाम को वह मृत मिला। संस्थान ने बताया कि इस मामले में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट हेड ने उससे बात कर समझाया था। भरोसा दिलाया था कि इस घटना से उसके करियर पर असर नहीं पड़ेगा।
छात्रों के प्रदर्शन के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं
घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की।
छात्रों के विरोध के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। संस्थान ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच की जा रही है।

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट वेलनेस सेंटर मौजूद
IIT बॉम्बे में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) मौजूद है। यहां छात्र पर्सनल काउंसलिंग और तनाव से निपटने में मदद ले सकते हैं। इसके लिए wellness@iitb.ac.in पर ईमेल या 022-2576-9070 पर फोन करके समय लिया जा सकता है।
अगर कोई छात्र बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, पढ़ाई छोड़ रहा है, खुद को कमरे में बंद रखता है, कम खाता-सोता है या हमेशा निराशा भरी बातें करता है, तो यह भारी मानसिक तनाव की निशानी है।

5 साल में 65 छात्रों ने सुसाइड किया
RTI डेटा के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच देश के IITs में कुल 65 छात्रों ने आत्महत्या की। 2025 में अकेले 15 मामले थे। इन पांच वर्षों में IIT Kharagpur में सबसे ज्यादा 11 मामले दर्ज हुए। यह RTI पिछले साल IIT कानपुर के पूर्व छात्र धीरज सिंह ने लगाई थी। वे IIT छात्रों के लिए ग्लोबल मेंटरिंग नेटवर्क चलाते हैं।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
IIT दिल्ली स्टूडेंट के सुसाइड पर बवाल:कमरा न मिलने से परेशान था, प्रोजेक्ट भी रूके, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार, गेट के बाहर प्रदर्शन

बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

